{"_id":"680e8680e6e1e654ac061618","slug":"boom-barriers-will-be-monitored-30-ultramodern-cameras-will-be-installed-ambala-news-c-36-1-amb1001-141657-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बूम बैरियर पर रहेगी नजर, लगेंगे 30 अत्याधुनिक कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बूम बैरियर पर रहेगी नजर, लगेंगे 30 अत्याधुनिक कैमरे
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थापित किए बूम बैरियर के बूथ पर करात
- फोटो : mathura
अंबाला। बूम बैरियर की निगरानी के लिए 30 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत बूम बैरियर के पास स्थापित किए बॉक्स से कर दी है।
बूम बैरियर पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों की निगरानी भी इन्हीं कैमरों से की जा रही है, जिससे कि उनका किसी भी वाहन चालक के साथ वाद-विवाद न हो। इसके अलावा स्टेशन की सभी पार्किंग को भी कैमरों से लैस कर दिया गया है। एनआरएमयू कार्यालय के पास ठेकेदार ने कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है और इसकी 24 घंटे निगरानी के लिए कर्मचारी की भी तैनाती कर दी है। इसके अलावा बूम बैरियर के बाहर भी आगमन और निकासी द्वार पर भी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है।
सर्विस लेन के विस्तार का चल रहा काम
बूम बैरियर सुविधा के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर को भी चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत तीन सर्विस लेन को जोड़ा जाएगा, जिससे कि अलग-अलग सुविधाओं के तहत बनाई सर्विस लेन का फायदा वाहन चालकों को मिल सके। इसके लिए भी ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों की तैनात की जाएगी जोकि वाहन चालकों का मार्गदर्शन करेंगे।
व्यवस्थाएं 10 मई तक होंगी दुरुस्त
स्टेशन पर बूम बैरियर की सुविधा के लिए बनाई तीन सर्विस लेन का विस्तार किया जा रहा है, जिससे कि वाहन चालक बिना समय गंवाए तुरंत पिकअप व ड्रॉप सुविधा का फायदा उठा सकें। इसके अलावा स्टेशन परिसर से पार्किंग तक जाने वाले वाहनों को भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार परिसर में अपने कर्मचारी भी तैनात करेगा। मौजूदा समय में तिपहिया और चाैपहिया वाहन के लिए ही कार्रवाई की जा रही है। हालांकि ठेकेदार चंदन का कहना है कि 10 मई तक काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
परिसर में सब जगह लगेंगे बोर्ड
रेलवे की ओर से निर्धारित किराये के लिए स्टेशन परिसर में सभी जगह रेट लिस्ट से संबंधित बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे कि कोई विवाद न हो। पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए भी वाणिज्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है जोकि औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का आंकलन कर रही है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे रही है।
वर्जन
किसी भी नई सुविधा को शुरु करने के लिए कुछ बदलाव किए जाते हैं। यह जरूरी भी है। बूम बैरियर की सुविधा किसी एक विशेष व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए है। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।