फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bookies attacked the police who went to raid

रेड करने गई पुलिस पर सटोरियों का हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
bookies attacked the police who went to raid
अंबाला। छावनी के सैनिक विश्राम गृह के समीप एक मकान में सट्टा खाईवाली की सूचना पर रेड करने गई पुलिस टीम पर सटोरियों ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। थाना पड़ाव पुलिस ने 10 आरोपियों को काबू किया है। इनके कब्जे से एक लाख 12 हजार 870 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कर्मी मनोज कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, ईएएसआई राजेंद्र सिंह, राम समुज, ईएचसी राजेश कुमार, रमेश कुमार और शंकर की टीम कैंट एरिया में गश्त पर तैनात थी। गुप्त सूचना मिलने पुलिस ने सैनिक विश्राम गृह के निकट हरीश के कमरे में रेड की। जैसे ही पुलिस की टीम ने रेड की तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, यहां जुआ खेल रहे 4-5 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। हाथापाई में ईएएसआई राजेंद्र और सुनील कुमार को चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हाथापाई, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, वर्दी फाड़ने और सट्टा खाईवाली की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी कुशल पाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा था, लेकिन आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed