फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bollywood film Grand Masti Should be banned : Sargoda Biradari

‘ग्रैंड मस्ती’ पर रोक लगाने की मांग

Thu, 19 Sep 2013 12:48 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Thu, 19 Sep 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bollywood film Grand Masti Should be banned : Sargoda Biradari
अंबाला में सरगोधा बिरादरी जिला अंबाला ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर के सिनेमाघरों में प्रसारित की जा रही बॉलीवुड फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि फिल्म में अश्लील संवादों और अश्लील दृश्यों की भरमार है।  सरगोधा बिरादरी के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों से आज समाज में अश्लीलता को बढ़ावा मिल रहा है। युवा समाज भटक रहा है तथा अपने जीवन स्तर को गिराता हुआ अनैतिक कार्यों की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों की वजह से ही युवा वर्ग में विकृत मानसिकता पैदा हो रही है और समाज में दुराचार जैसे अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। सरगोधा बिरादरी ने उपायुक्त से मांग की कि नारी शक्ति की मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए फिल्म के प्रसारण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राजिंद्र बजाज, रविंद्र सचदेवा, पवन चुघ, अरुण मेहंदीरत्ता, संजय खेड़ा, सुरेंद्र साहनी, संदीप गुलाटी, मुरारी लाल, कवल आहुजा, रानी विज, हरीश मदान, विपिन चोपड़ा, सन्नी, सोनू धवन, कवल थापर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed