फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bodybuilder Aamir Khan's magic shines in his man physique

Ambala News: बॉडी बिल्डर अमीर खान का मैन फिजिक में छाया जादू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bodybuilder Aamir Khan's magic shines in his man physique
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला के छपरा गांव निवासी 30 वर्षीय बॉडी बिल्डर अमीर खान का इन दिनों मैन फिजिक में जादू छाया हुआ है। अमीर ने अपनी मस्कुलर बॉडी की बदौलत फरवरी 2025 में ओवरऑल व गोल्ड पदक के सात खिताब हासिल कर मिसाल कायम की है। सबसे पहले 8 फरवरी 2025 में अमीर ने पंचकूला में आयोजित ट्राईसिटी प्रतियोगिता में ओवरऑल का खिताब हासिल किया।
22 फरवरी को अंबाला के बराड़ा में हुए जिला मिस्टर अंबाला व ओपन मिस्टर अंबाला में मैन फिजिक, क्लासिक फिजिक और बॉडी बिल्डिंग की तीनों श्रेणियों में एक साथ कुल पांच ओवरऑल टाइटल हासिल कर सब चौंका दिया। इसमें अमीर ने अपने वेट में गोल्ड और ओवरऑल खिताब हासिल किए थे। 23 फरवरी को जालंधर में आयोजित हुए अजीत क्लासिक में भी ओवरऑल का खिताब हासिल किया। इसमें अमीर खान को डेढ़ लाख रुपये कैश व छह फीट ऊंची ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद शुरू की थी जिम, अब शेरू क्लासिक की तैयारी

अमीर खान ने बताया कि 2010 में उसकी बाइक ट्राली से टकरा गई थी। इस हादसे में शरीर में 18 फ्रेक्चर आए थे। ठीक होने के बाद उसने टांग को चलाने के लिए 2012 में जिम की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से वह बॉडी बिल्डिंग कर रहा है। 30-31 मई 2025 को इंडिया की सबसे बड़ी चैंपियनशिप यानी शेरू क्लासिक के लिए भी वह तैयारी कर रहा है ताकि वह अंबाला ही नहीं हरियाणा का नाम भी चमका सके। अमीर ने बताया कि वह फोनिक्स क्लब में जिम संचालक है।
बॉडी बिल्डिंंग में एक्सरसाइज के साथ-साथ खानपान भी बेहद जरूरी है। अमीर ने बताया कि वह एक दिन में 18 अंडे, 1 किलो चिकन, चावल 500 ग्राम, आलू 600 ग्राम, आधा किलो फिश खाता है। इसके अलावा चैंपियनशिप की तैयारी के समय तला व मिठ्ठा सब बंद होता है।

यह है उपलब्धियां
2013 में मिस्टर अंबाला में तीसरा स्थान हासिल किया
2014, 15, 16, 18 में लगातार चार साल अपनी श्रेणी में गोल्ड मेडल हासिल किए थे
2019 में मिस्टर अंबाला का ओवरऑल खिताब हासिल किया
2019 में करनाल में आयोजित मिस्टर हरियाणा में अपने वेट में गोल्ड पदक मैडल हासिल किया था
2021 में फिर करनाल में आयोजित मिस्टर हरियाणा में गोल्ड व कुरुक्षेत्र में आयोजित मिस्टर इंडिया में गोल्ड हासिल किया था।
2023 व 2024 में देहरादून में आयोजित एनपीसी में ओवरऑल खिताब हासिल किया। 2024 में ओपन मिस्टर हिमाचल ओवरऑल बने। अप्रैल 2024 को ऊना में आयोजित भारत क्लासिक में ओवरऑल खिताब हासिल किया।
अप्रैल 2024 में ही चंडीगढ़ ट्राईसिटी में ओवरऑल खिताब झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed