फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of unidentified young man found in canal in Malaur village; police investigating.

Ambala News: मलौर गांव में नहर से मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Aug 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 22 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Body of unidentified young man found in canal in Malaur village; police investigating.
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। क्षेत्र के मलौर गांव के पास से गुजरने वाली नहर से एक 18 वर्षीय अज्ञात युवक का उतराता शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही नग्गल थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राहगीरों ने गांव के पास नहर में पानी के ऊपर शव को उतराते देखा था। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह पुलिस बल और गोताखोरों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल युवक की पहचान से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। मृतक के शरीर पर किस प्रकार के निशान हैं या मौत के असली कारण क्या हैं, इसका खुलासा अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed