फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of missing person found floating in pond.

Ambala News: तालाब में उतराता मिला लापता व्यक्ति का शव

Fri, 10 Jul 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 10 Jul 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Body of missing person found floating in pond.
जलबेडा। नन्यौला गांव में उस समय मातम छा गया, जब गांव के तालाब में दो दिन से लापता एक 46 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान राम सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राम सिंह दो दिन पहले अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। ग्रामीणों ने उसकी तलाश में मुनादी भी करवाई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बीते शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। अंधेरा होने के कारण पुलिस और गोताखोरों को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों व पंच जगतार खान ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण पैर फिसलने से राम सिंह तालाब में गिर गया होगा। पंच राजकुमार ने बताया कि मृतक अविवाहित था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed