फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Blueprint ready for 25 shops of Gandhi Market, ownership soon

Ambala News: गांधी मार्केट की 25 दुकानों का खाका तैयार, मालिकाना हक जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:50 AM IST
विज्ञापन
Blueprint ready for 25 shops of Gandhi Market, ownership soon
अंबाला। गांधी मार्केट के दुकानदारों को जल्द ही दुकानों का मालिकाना हक मिल जाएगा। नगर परिषद ने गांधी मार्केट की लगभग 25 दुकानों का खाका तैयार कर लिया है। दुकानदारों को 45 हजार रुपये प्रतिगज के हिसाब से पैसे जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

यह सुविधा सिर्फ उन दुकानदारों को मिलेगी, जिनकी दुकानें 100 गज या इससे कम होंगी, क्योंकि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत ही दुकानों के मालिकाना हक को लेकर जगह का निर्धारण किया था। दूसरे चरण में राय मार्केट के दुकानदारों को यह सुविधा दी जाएगी और तीसरे चरण में अन्य बाजार के दुकानदारों को। गौरतलब है कि अंबाला छावनी में लगभग 950 दुकानें हैं।
विज्ञापन

इनका किराया नगर परिषद द्वारा लिया जाता है। सरकारी ने 20 वर्षीय दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए आदेश जारी किए थे। इसके तहत ही नगर परिषद पिछले कुछ दिनों से कार्रवाई में जुटा हुआ था ताकि योजना को धरातल पर उतारकर दुकानदारों को इसका फायदा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक चरण के तहत गांधी मार्केट की दुकानों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं ताकि दुकानों के मालिकाना हक को लेकर कार्रवाई शुरु की जा सके। आगामी कुछ दिनों में इस प्रक्रिया को शुरु करने की तैयारी है। इसकी जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed