{"_id":"68925c1d4b134a8b6104a80a","slug":"block-level-sports-competition-sa-jain-model-school-team-won-in-badminton-age-group-19-ambala-news-c-36-1-amb1003-147308-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : बैंडमिंटन आयुवर्ग-19 में एसए जैन मॉडल स्कूल की टीम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : बैंडमिंटन आयुवर्ग-19 में एसए जैन मॉडल स्कूल की टीम ने बाजी मारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंगलवार को बैडमिंटन के मुकाबले करवाए गए। बैडमिंटन आयुवर्ग-19 में एसए जैन मॉडल स्कूल की टीम ने पहला और डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बारिश के कारण सोमवार को स्थगित हुई प्रतियोगिताएं बुधवार को करवाई जाएंगी। इसी तरह स्वीमिंग में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसी शाम को अंबाला खंड वन के स्वीमिंग के आयुवर्ग-17 व 19 के लड़के व लड़कियों के ट्रायल करवाए गए। इन ट्रायल में विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।
आज इन खेल की होंगी प्रतियोगिता
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयुवर्ग-17 और 19 लड़के व लड़कियों के कराटे, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में आयुवर्ग-17 व 19 लड़के और लड़कियों के योग और टेबल टेनिस मुकाबले करवाए जाएंगे। इसी तरह राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर-10 में आयुवर्ग-17 व 19 लड़कों के भारत्तोलन मुकाबले होंगे। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में लड़कियों के चैस मुकाबले करवाए जाएंगे, जिसमें आयुवर्ग-17 व 19 में प्रतियोगिता होंगी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में आयुवर्ग-17 व 19 लड़कियों के मुकाबले करवाए जाएंगे।