फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Block level science exhibition: Aman's model of Government High School Tundla first

खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी : राजकीय उच्च विद्यालय टुंडला के अमन का मॉडल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Block level science exhibition: Aman's model of Government High School Tundla first
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाते हुए
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब में अंबाला खंड टू के खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका के नेतृत्व और प्रधानाचार्य शैलजा के मार्गदर्शन में करवाई गई। कार्यक्रम में खंड अंबाला खंड टू के राजकीय व निजी विद्यालयों के लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच से रमेश गोयल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेहड़ी से संजीव गौतम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर से ममता व विज्ञान ड्रामा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर से ज्योति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर से रजनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार से मोनिका कश्यप व राजकीय उच्च विद्यालय से गरिमा रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब से रीटा, तमन्ना, जगमोहन, महेंद्र प्रसाद, मनीष, बबीता, रीना, जसविंद्र एवं समस्त स्टाफ, बीआरपी मंजू पंवार व पूजा कालिया, एबीआरसी अंकिता, रमनदीप कौर, नेहा नरूला, दीपक चतरथ व आकाशदीप ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
- विज्ञान ड्रामा में आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट प्रथम स्थान, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान और एमएम इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- विज्ञान ड्रामा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब को श्रेष्ठ डायरेक्शन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार को बेस्ट स्क्रिप्ट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब की मनजोत कौर को बेस्ट एक्ट्रेस व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट के हनी को बेस्ट एक्टर घोषित किया गया।

प्लास्टिक की रिसाइकिलिंग कर बनाया कोलतार
राजकीय उच्च विद्यालय टुंडला के अमन ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम प्राप्त किया। अमन ने प्लास्टिक की रिसाइकिलिंग कर कोलतार बनाया, जिससे सड़क बनाई जा सकती है और दूसरा वातावरण को प्रदूषण से बचा सकते हैं, इसमें दिखाया गया कि प्लास्टिक कचरे की समस्या कम होती है। सड़कें ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होती हैं। पानी से खराब होने से गड्ढे बनने की संभावना कम होती है। यह तकनीक सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल है।

इस बच्चे को खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने पर आठ हजार का नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसी तरह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घेल कलां की अनमोल ने ड्रेनेज सिस्टम का इस्तेमाल कर ग्राउंड वाटर की रिचार्जिंग का मॉडल प्रदर्शित किया। इस मॉडल को भी खूब सराहना मिली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट की सिमरनजीत कौर तृतीय रही। सिमरनजीत ने ऑटोमेटिक तरीके से मौसम को रिकॉर्ड करने का यंत्र बनाया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसहेड़ी के नितिन को सांत्वना पुरस्कार मिला। नितिन ने कृषि के नए-नए तरीके का मॉडल बनाया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाते हुए

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed