फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BLO upset over pending payment, boycotted assembly elections

Ambala News: लंबित भुगतान पर बिफरे बीएलओ, विस चुनाव की बैठक का किया बहिष्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
BLO upset over pending payment, boycotted assembly elections
अंबाला। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए एसडीएम की ओर से बुलाई गई बैठक का बीएलओ ने बहिष्कार कर दिया। उनका कहना था कि पिछले चुनाव का अभी तक भुगतान नहीं किया जा चुका। साथ ही उन्होंने कुछ अन्य समस्याएं भी उठाईं। इस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बीएलओ ने बैठक के बहिष्कार का एलान कर दिया। इसके बाद खंड संसाधन अधिकारी नरोत्तम और अंबाला कैंट के नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने मध्यस्थता की और बीएलओ को शांत करवाया। साथ ही उनकी मांगों और समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अंबाला कैंट के फारुखा स्कूल में वीरवार को एसडीएम की अगुवाई में बीएलओ की बैठक थी। इसमें 100 से अधिक बीएलओ शामिल थे। एसडीएम की ओर से उन्हें आगामी विस चुनाव की मतदाता सूचियों के संबंध में प्रशिक्षण और जानकारी दी जानी थी। तभी बीएलओ की ओर से चुनाव ड्यूटी संबंधी भुगतान सहित अन्य मुद्दे उठाए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव में छुट्टी के दिन भी उन्होंने निष्ठापूर्वक ड्यूटी की। चुनावों में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, लेकिन सरकार व प्रशासन से एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। उल्टा जो आश्वासन मिला, उस पर आजतक अमल नहीं हो पाया। एसडीएम की ओर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बीएलओ बिफर गए और उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बीएलओ के इस रवैये से एसडीएम भी तुरंत स्कूल से चले गए। मौके पर खंड संसाधन अधिकारी नरोत्तम व अंबाला कैंट के नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने मध्यस्थता की और बीएलओ को शांत करवाया। कुछ देर बाद एसडीएम वापस बैठक में पहुंच गए। फिर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी बीएलओ को मतदाता सूचियों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्या के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान बीएलओ ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वो आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। फिर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में एसडीएम सतिंद्र सिवाच ने कहा कि लंबित भुगतान को लेकर बीएलओ की कुछ समस्या थी, उसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------------
गर्मी से बेहोश हुई अध्यापिका
भीषण गर्मी का खामियाजा फारुखा खालसा स्कूल में बीएलओ के तौर पर पहुंचे अध्यापकों को भुगतना पड़ा। इस दौरान गर्मी की वजह से एक अध्यापिका बेहोश हो गई, जिसे मौके पर दूसरी अध्यापिकाओं ने संभाला और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed