फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   blew silver ornaments by breaking the lock of the house

घर का ताला काटकर चांदी के गहने उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
blew silver ornaments by breaking the lock of the house
अंबाला। चोरों ने रेलवे कॉलोनी स्थित एक घर का ताला काटकर हजारों रुपये के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय क्वार्टर में रहने वाले परिवार के सदस्य वाराणसी गए हुए थे। जब रेलवे कर्मचारी का परिवार घर पहुंचा तो उसे चोरी के बारे में पता चला। पड़ाव पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद कुमार ने थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव महमूदपुर जिला यमुनानगर का रहने वाला है। इस समय वह रेलवे में तकनीशियन के पद पर कार्यरत है और अपने परिवार समेत रेलवे कॉलोनी में रहता है। 26 जुलाई 2022 को वह परिवार के साथ वाराणसी गया था। 01 अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि आवास पर ताला कटा हुआ था। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखीं दो जोड़ी पायल, 04 जोड़ी चुटकी, 02 गले की चेन, 01 मंगलसूत्र, 03 सिक्के चांदी के 02 जोड़ी कंगन बच्चे के, 01 रिंग चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed