{"_id":"6984c4bfe7d8e19cc10869ab","slug":"blast-in-ambala-loud-blast-shook-windows-and-doors-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में धमाका: तेज आवाज से हिल गए खिड़की-दरवाजे, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में धमाका: तेज आवाज से हिल गए खिड़की-दरवाजे, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग, मची अफरा-तफरी
Thu, 05 Feb 2026 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:56 PM IST
सार
हरियाणा के अंबाला में जोरदार धमाका हुआ है। रात लगभग नौ बजे धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि घरों के खिड़की-दरवाजे हिल गए।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में वीरवार रात्रि 9 बजे अचानक से एक धमाके की आवाज लोगों को सुनाई दी। धमाका इतना जोरदार था कि घरों में दरवाजे और खिड़कियां हिल गए। इसके साथ ही बाजार में घूम रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि धमाका किस चीज का था।
विज्ञापन
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से कई बार फाइटर प्लेन गुजरते हैं, उनसे कई बार सूनिक बूम के कारण भी ऐसे धमाकों की आवाज सामने आती रही है। धमाके की आवाज व धमक इतनी जोरदार थी कि अंबाला कैंट से लेकर अंबाला सिटी तक के ग्रामीण इलाकों में भी धमाके की आवाज सुनाई दीं। वहीं इस धमाके ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी। हर कोई सोशल मीडिया पर धमाके के बारे में पूछता हुआ दिखाई दिया। लोग अपने-अपने घरों में बैठकर अलग-अलग कयास लगा रहे थे। वहीं एक दूसरे को फोन कर धमाके का कारण जानने में जुटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक कोई आधारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। सभी लोग अपने स्तर पर इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर धमाका हुआ कहां और इतने जोर की आवाज किस चीज से हुई है।
विज्ञापन