फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Blank cheques and stamps were not returned, two financiers were named.

Ambala News: ब्लैंक चेक और स्टांप नहीं लौटाए, दो फाइनेंसर नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:19 AM IST
विज्ञापन
Blank cheques and stamps were not returned, two financiers were named.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना बूड़िया पुलिस ने दो फाइनेंसरों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने आरोप लगाए कि ब्याज सहित पूरे रुपये लौटने पर भी फाइनेंसरों ने उनकी तरफ 1.13 लाख रुपये की देनदारी दिखा दी। साथ ही वह उसके ब्लैंक चेक व खाली स्टांप नहीं लौटा रहे और धमकियां दे रहे हैं।

गांव रामपुरा खादर निवासी चरण सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह सुखमनी पैलेस के पास पहले चाय की दुकान करता था। वह बूडिया निवासी राजकुमार को काफी पहले से जानता था। उसने राजकुमार से 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। यह रुपये ब्याज सहित वापस कर दिए। उसे दोबारा रुपयों की जरूरत थी तो उसने राजकुमार से 21 हजार रुपये ब्याज पर लिए। राजकुमार ने उससे चार ब्लैंक चेक प खाली स्टांप पेपर ले लिया। इसके बाद राजकुमार को ब्याज सहित 37 हजार रुपये लौटा दिए। जब उससे अपने ब्लैंक चेक व स्टांप पेपर वापस मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। राजकुमार ने उसकी तरफ एक लाख 13 हजार रुपये की देनदारी दिखा दी। यह रुपये न देने पर राजकुमार उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह श्यामा नाम के व्यक्ति को उनके घर पर लेकर आ जाता है और धमकियां देता है। परेशान होकर राजकुमार व श्यामा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed