फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Black out today, lights will be switched off as soon as the siren sounds

Ambala News: ब्लैक आउट आज, सायरन बजते ही होंगी लाइटें बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Black out today, lights will be switched off as soon as the siren sounds
ऑप्रेशन ​शिल्ड को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते हुए ​अतिरिक्त उपायुक्त डॉ ब्रहमजीत सिंह। वि
अंबाला सिटी। प्रदेश सरकार की ओर से 31 मई को ऑपरेशन शील्ड के तहत माॅकड्रिल होगी। इसके साथ ही ब्लैक आउट भी होगा। इसका उद्देश्य आपातकाली स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना है।
विज्ञापन

इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. ब्रह्मजीत सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि आज ऑपरेशन शील्ड के तहत प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल तथा सायरन बजने की गतिविधि की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए जो हिदायतें बरती जानी है। उस काम को किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा के समय बचाव बारे जो आवश्यक काम किए जाने हैं। इसके बाद रात को आठ बजे से आठ बजकर 10 मिनट तक ब्लैक आउट रहेगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पुलिस लाइन और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स छावनी में 31 मई को सांय पांच बजे एसडीआरएफ टीम, गृहरक्षी, फायर विभाग और स्वास्थ्य विभाग व सिविल डिफेंस की टीम की ओर से किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन के बजते ही होगा ब्लैक आउट
रात आठ बजे सायरन बजाने की गतिविधि होगी और सायरन बजते ही ब्लैक आउट होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्लैक आउट के तहत वह अपने घरों की बाहर की लाइट को बंद करना सुनिश्चित करें। ब्लैक आउट के तहत जो हिदायतें है जैसे खिड़की दरवाजों से दूर रहें, लाइटें बंद रखें, खिड़की पर मोटे पर्दे लगा दें, जिससे कि कोई भी रोशनी बाहर न जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमें घबराना नहीं चाहिए, संयम बरतते हुए जो हिदायतें होती है उसकी पालना करते हुए अपने आप को सुरक्षित करना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी
सरकार के निर्देशों पर होने वाली मॉक ड्रिल और अन्य गतिविधियों के लिए स्वास्थ्य विभाग भी तैयार है। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए बर्न वार्ड बनाया है। यहां पर 25 बेड की व्यवस्था की है। इसके साथ सिविल डिफेंस एक्सरसाइज के तहत भी एक अलग वार्ड बनाया है। यहां पर छह मरीजों की व्यवस्था रहेगी।
डाॅक्टरों की ये टीम रहेगी मुस्तैद
गंभीर मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों सहित एक कमेटी भी बनाई है। इसमें 15 चिकित्सकों को शामिल किया है। ये सभी चिकित्सक किसी भी आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचेंगे। इसके लिए इनका फोन भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इनमें तीन मेडिसन, एक महिला रोड विशेषज्ञ, ईएनटी, दो सामान्य, एक दंत रोग सर्जन, फोरेंसिक, दो एसएनओ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और डेंटल मेकेनिक भी शामिल है।

दवा और एंबुलेंस भी तैयार

जिला नागरिक अस्पताल में आपातकालीन समय के लिए एंबुलेंसों को भी तैयार किया है। इनमें दवाओं के स्टॉक और ऑक्सीजन सिलिंडरों को भी भरा गया है। जिससे समय आने पर परेशानी न हो। इस समय जिला अंबाला में 25 एंबुलेंस हैं। कई एंबुलेंस में वेंटिलेटर की भी सुविधा की गई है। इससे गंभीर मरीजों को रेफर करने में आसानी हो सके। वहीं, व्हीलचेयर की संख्या को भी पहले से बढ़ा दिया है।
वर्जन

मॉक ड्रिल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारी पहले से ही पूरी हैं। रात आठ बजे से ड्रिल शुरू होने के निर्देश मिले हैं।
-डॉ. संजीव सिंगला, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed