{"_id":"612551cb8ebc3e79c30a2577","slug":"black-color-spray-done-on-chief-minister-s-poster-case-registered-ambala-news-knl80982233","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के पोस्टर पर किया काले रंग का स्प्रे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के पोस्टर पर किया काले रंग का स्प्रे, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सिटी अग्रसेन चौक पर सोमवार देर शाम किसानों के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे कुछ लड़कों ने मुख्यमंत्री के पोस्टर पर काला स्प्रे कर दिया। गाली-गलौज और नारेबाजी करते हुए धमकियां दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी वहां से खिसक गए। एसपीओ निर्मल सिंह के बयानों पर सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-9 थाने में हैप्पी और शंटी नामक युवकों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई।
सेक्टर-9 के चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि करीब सात बजे गश्त करते हुए जब वह अग्रसेन चौक पर पहुंचे तो वहां रोजाना की तरह सड़क के दोनों तरफ लड़के किसानों के पक्ष में झंडे लिए खड़े थे। शांति प्रिय माहौल था। वहां अग्रवाल सभा का एक पोस्टर लगा था। उसमें हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराज अग्रसेन के नाम पर रखने का आभार जताया गया था। पोस्टर के एक तरफ हवाई जहाज और दूसरी तरफ सीएम की फोटो छपी थी।
इसी दौरान उनमें से कुछ लड़कों ने भड़काऊ भाषण और सीएम को गालियां देनी आरंभ कर दी। एक-दूसरे के सहयोग से उन्होंने काले रंग का स्प्रे सीएम की फोटो पर कर दिया। थोड़ी देर बाद गाली-गलौज और धमकियां देते हुए वहां से चले। थाना प्रभारी अजीत कुमार के अनुसार कुछ युवकों ने अग्रसेन चौक पर लगे सीएम के पोस्टर पर स्प्रे किया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।