फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP spent 87.80 lakhs in elections, most of it on PM's rally

Ambala News: चुनाव में भाजपा ने खर्चे 87.80 लाख, सबसे अधिक पीएम रैली में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
BJP spent 87.80 lakhs in elections, most of it on PM's rally
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों के बाद अब प्रत्याशियों ने चुनावों के दौरान किए खर्चे का ब्योरा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया है। आंकड़ों को देखें तो सबसे अधिक भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने 87 लाख 80 हजार रुपए खर्च किए। इसमें सबसे अधिक खर्च 51 लाख रुपये सिर्फ पीएम मोदी की रैली में हुए। कांग्रेस प्रत्याशी का खर्च देखें तो वह भाजपा के आधे से कुछ ज्यादा है।
सबसे कम खर्च भारतीय युवा जन एकता पार्टी के बेटा मामचंद रत्तूवाला ने सिर्फ 19 हजार 450 रुपये खर्च किए। चुनावों में खर्च के लिए सिर्फ तीन प्रत्याशियों को ही डोनेशन मिला है। इसके साथ ही एक प्रत्याशी बलजीत सिंह ने अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया। चुनाव आयोग की ओर से उन्हें नोटिस भी दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि चुनावों में एक प्रत्याशी 95 लाख रुपये ही खर्च कर सकता था।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने खर्चे 47 लाख
कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण चौधरी ने लोकसभा चुनावों में प्रचार प्रसार के लिए 47 लाख 41 हजार 140 रुपये खर्च किए हैं। जिसमे से दो लाख 10 हजार रुपये पार्टी ने खर्च किए हैं। पार्टी खर्च को निकाल दिया जाए तो वरुण चौधरी का निजी खर्च 45 लाख 31 हजार 140 रुपये निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस प्रत्याशी ने कितना धन किया खर्च
प्रत्याशी का नाम दल का नाम खर्च की राशि
1 किरण पुनिया किरण पुनिया 5,01680
2 गुरप्रीत सिंह इंडियन नेशनल लोक दल 7,75,800
3 पवन रंधावा बहुजन समाज पार्टी 14, 96,237
4 बंतो कटारिया भारतीय जनता पार्टी 87, 80,000
5 वरुण चौधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस 47, 41140
6 कमल कुमार बराड़ा आजाद समाज पार्टी 2,07098
7 गुलाब सिंह नरवाल पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया 1,67,221
8 डॉ नितेश चोपड़ा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 1,32,612
9 बलजीत सिंह भारतीय जवान किसान पार्टी- ब्योरा नहीं दिया
10 बेटा माम चंद भारतीय युवा जन एकता पार्टी 19450
11 मेहर सिंह चालिया एकम सनातन भारत दल 1, 50, 666
12 राकेश कुमार हरियाणा जनसेना पार्टी 6, 68, 556
13 सूरज कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी 78,242
14 मोहर सिंह स्टेशन मास्टर निर्दलीय 70,922
वर्जन
नतीजों के बाद प्रत्याशियों से खर्चे का ब्याेरा मांगा था। इनमें से एक प्रत्याशी ने नहीं दिया। चुनाव आयोग की तरफ से ही उसे नोटिस जारी होगा। नतीजों के एक माह के भीतर प्रत्याशियों को खर्चे का ब्योरा देना होता है।
-संदीप कुमार, तहसीलदार निर्वाचन कार्यालय, जिला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed