फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP ministers who arrived to inaugurate the chowk had to face anti-slogans, Ambala

चौक का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा के मंत्रियों को करना पड़ा विरोधी नारों का सामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP ministers who arrived to inaugurate the chowk had to face anti-slogans, Ambala
अंबाला सिटी के सेक्टर दस में विरोध जताते किसान। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेक्टर 10 चौक पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, लोकसभा सांसद रतन लाल कटारियां व विधायक असीम गोयल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।
भाजपा के मंत्रियों के कार्यक्रम की सूचना मिलने से पहले ही किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। विधायक के कार्यक्रम स्थल पर आते ही किसानों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान किसानों ने कृषि कानून वापस लो और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। किसानों की ओर से यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया और कार्यक्रम खत्म होने के बाद किसान भी वापस लौट गए।
विज्ञापन

किसानों के विरोध की सूचना मिलने से पहले ही पुलिस की ओर से भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। किसान कार्यक्रम स्थल तक न पहुंचे इसके लिए पुलिस ने कुछ दूरी पर किसानों को रोक लिया। कोई अप्रिय घटना न हो, इसीलिए कार्यक्रम स्थल पर वाटर कैनन के साथ भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे किसानों ने कहा जब तक सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है। तब तक किसानों का यह प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। जहां भी भाजपा और जजपा के विधायक भी कार्यक्रम करेंगे उनका किसान जमकर विरोध करेंगे। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर 26 सितंबर को तेपला में पहुंचने के लिए सभी किसानों को आमंत्रण दिया।
सेक्टर-10 चौक पर विरोध जताने के लिए किसान पहुंचे थे। लेकिन पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा है। - अजित सिंह, एसएचओ, सेक्टर-9, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed