फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP busy in preparations, Congress has not opened its cards yet

Ambala News: भाजपा तैयारियों में जुटी, कांग्रेस ने अभी नहीं खोले पत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP busy in preparations, Congress has not opened its cards yet
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही मुख्य मुकाबला हो सकता है। जहां एक तरफ भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और भाजपा के कार्यकाल पर दांव खेल रही है तो वहीं कांग्रेस भाजपा कार्यकाल में उपजे विवादों को अपना आधार बना रही है।
भाजपा आश्वस्त है कि कांग्रेस का धरातल पर कोई संगठन ही नहीं है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों का कहना है कि इन्हें तो इनके कार्य ही डुबो देंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस आलाकमान द्वारा अभी तक अंबाला लोकसभा सीट पर अपने पत्ते न खोलने से लोगों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां लगानी शुरू कर दी हैं। सभी पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने पन्ना में मौजूद मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए कह दिया गया। इसके साथ ही अन्य प्रशिक्षण भी जारी हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तैयारियों को देखें तो अभी तक चुनाव कार्यालय को दूर की बात है टिकट को लेकर भी कार्यकर्ता असमंजस में दिख रहे हैं। हालांकि नेताओं का कहना है कि पार्टी पहले से ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान को लेकर वह घर-घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

भाजपा का संगठन मजबूत, कांग्रेस का संगठन ही नहीं : बंतो कटारिया

भाजपा की टिकट पर अंबाला सीट से चुनाव लड़ने वाली बंतो कटारिया इस सीट को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिख रही हैं। उन्होंने अंबाला आने के बाद कहा कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है, कांग्रेस का संगठन ही नहीं है। जिसका उन्हें फायदा मिलेगा। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी को दोबारा से लोग प्रधानमंत्री बनाएंगे।


--------------


बेरोजागारी, भ्रष्टाचार, किसान सभी मुद्दों पर घिर चुकी है भाजपा : रामकिशन

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर बताते हैं कि भाजपा अपनी कार्यप्रणाली को लेकर घिर चुकी है। सरकार गठन में सभी ने तमाशा देखा। इसके बाद बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। किसानों के साथ इन्होंने जो किया है वह किसी से छिपा नहीं है। अगर भाजपा संगठन होने का दावा कर रही है तो संगठन तो इनका वर्ष 2019 के विधान सभा चुनावों में भी था, फिर सरकार बनाने को जाेड़तोड़ क्योंं करनी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed