{"_id":"647ce6ade2ac917b6b0de2a4","slug":"bike-riding-youths-attacked-the-companys-senior-engineer-with-a-rod-ambala-news-c-36-1-amb1002-4559-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कंपनी के वरिष्ठ अभियंता पर बाइक सवार युवकों ने रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कंपनी के वरिष्ठ अभियंता पर बाइक सवार युवकों ने रॉड से किया हमला
विज्ञापन
अंबाला। एडवांस माइक्रो डिवाइस कंपनी तेपला के वरिष्ठ अभियंता पर बाइक सवार तीन युवकों ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात नंदलाल गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास शनिवार की देर रात हुई। मामले में महेश नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के पीछे कंपनी के कुछ आपरेटरों की रंजिश बताई जा रही है।
गांव बराड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह एडवांस माइक्रो डिवाइस कंपनी तेपला में काम करता है। शनिवार शाम करीब पौने छह बजे वह अपनी गाड़ी में घर के लिए निकला था। जैसे ही वह नंदलाल गीता विद्या मंदिर स्कूल के पास पहुंचा तो तभी पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। तीनों हमलावर नकाबपोश थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। बताया कि 12 मई को भी ड्यूटी से वापस लौटते वक्त उनका पीछा किया गया था, लेकिन उस समय उन्होंने अनदेखा कर दिया था। हमले के पीछे उन्होंने कंपनी में कार्यरत कुछ ऑपरेटरों का हाथ होने की आशंका जताई, क्योंकि कई बार छुट्टी न देने को लेकर ऑपरेटर देख लेने की धमकी दे चुके हैं। इनमें से एक ऑपरेटर ने मामूली कहासुनी होने पर तुरंत नौकरी भी छोड़ दी थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।