फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riding youth snatched purse on the pretext of asking way

बाइक सवार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने छीना पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched purse on the pretext of asking way
रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति से पर्स छीन लिया। पीड़ित संजीव कुमार ने शिकायत में बताया कि वह हरि पैलेस का निवासी है। वह मानकपुर रोड पर स्क्रैप के गोदाम में गाड़ी पर ड्राइवर लगा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को वह गोदाम से छुट्टी कर घर जा रहा था। इस दौरान उसके मालिक ने उसे 20 हजार रुपये किसी को देने के लिए थमाए थे और 10 हजार रुपये उसका वेतन था। वह गोदाम से थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकल पर सवार युवक उसके पास आए। उन्होंने अंबाला का रास्ता पूछा और बीड़ी मांगी। इसी बीच एक युवक ने झपटा मारते हुए उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। संजीव ने बताया कि उसके पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड व तीस हजार रुपये की नकदी थी। शिकायत पर थाना अंबाला सदर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed