फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riding youth died due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth died due to car collision
साहा। नारायणगढ़ माजरा चौक के पास कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। साहा पुलिस ने युवक के साथी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवक गांव बडौंग में बहन से मिलने के बाद अपने साथी के साथ शाहाबाद जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रेम कुमार ने बताया कि वह गांव महलावाली थाना सदर जगाधरी का निवासी है। वह बुधवार को गांव के बालक राम के साथ बाइक पर बालक राम की बहन के घर गांव बडौंग जा रहे थे। बालक राम बाइक चला रहा था और वह उसके पीछे बैठा था। बहन से मिलने के बाद वे अपने निजी काम से शाहाबाद के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में नगला पुल से थोड़ा आगे रास्ता बंद था और ट्रैफिक एक ही साइड में चल रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान नारायणगढ माजरा गांव के चौक के पास एक तेजरफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और चालक कार छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस वहां पहुंची और गंभीर रूप से घायल बालक राम को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डाक्टर ने बालक राम को मृत घोषित कर दिया। प्रेम कुमार की शिकायत पर साहा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed