फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riding youth attacked with knife and rod

बाइक सवार युवकों पर चाकू और रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth attacked with knife and rod
दीपावली की शाम कपड़े खरीदने साहा जा रहे बाइक सवार युवकों पर करीब 10 लड़कों ने चाकू व रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साहा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राहुल ने बताया कि वह और उसका दोस्त चिराग दोनों खारू खेड़ा के निवासी हैं। वीरवार को दीपावली की शाम को वह और चिराग बाइक पर साहा कपड़े खरीदने जा रहे थे। तेपला के पास पहुंचे करीब 10 लड़कों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और चाकू व रॉड से हमला कर दिया। हमलावर युवकों ने उसकी कमर व कूल्हे पर चाकू से वार किए। वहीं चिराग पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर शुक्रवार दोपहर को पहुंची साहा पुलिस ने इस मामले में दोनों घायलों के ब्यान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed