फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider's neck cut with a string

Ambala News: मांझे से कटी बाइक सवार की गर्दन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's neck cut with a string
चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के बाद छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन व्य​क्ति अमर: संवाद
अंबाला। वसंत पंचमी पर प्रतिबंधित चाइनीज डोर में उलझकर बाइक सवार पंजाब के मलोट निवासी अमर कुमार की गर्दन कट गई। यह हादसा छावनी के नन्हेड़ा पुल पर दोपहर तीन बजे हुआ।
विज्ञापन

डोर में उलझने के कारण खून में लथपथ अमर को तुरंत उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर सात टांके आए। जबकि बाइक चला रहा नन्हेड़ा निवासी तरुण हेलमेट डला होने के कारण बाल-बाल बच गया। हालांकि हेलमेट का शीशा न होने के कारण उसके भी चेहरे पर हल्की की खरोंच आई है।
विज्ञापन

फेरा डलवाने पंजाब गया था अमर

पंजाब के मलोट निवासी अमर कुमार ने बताया कि उसकी भांजी की दो दिन पहले नन्हेड़ा में शादी हुई थी। भांजी को फेरा डलवाने के लिए वह परिवार सहित अंबाला आया था। थोड़ी देर घर पर रुकने के बाद वह तरुण को संग लेकर अपने बहन से मिलने के लिए तोपखाना परेड चला गया था। जब वह लौट रहे थे तो हाथी खाना प्राचीन मंदिर के पास नन्हेड़ा पुल पर चढ़ते ही चाइनीज डोर चलते बाइक पर गले में उलझ गई। देखते ही देखते गर्दन से खून बहने लगा। गनीमत यह रही कि बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना यह हादसा जानलेवा हो सकता था। पहले सुबह ही वापस जाना था लेकिन मलोट की ट्रेन लेट होने के कारण शाम को जाने का मन बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डोर से व्यक्ति की गर्दन का मांस कटने पर टांके लगा दिए थे। राहत यह रही कि नस नहीं कटी थी। चलती बाइक पर अचानक डोर गले में उलझने के कारण यह हादसा हुआ था। मरीज की तबीयत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई है।

डॉ. तुलित, सर्जन, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed