{"_id":"691a355c387021112e088843","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-ambala-news-c-36-1-amb1001-153155-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Mon, 17 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सड़क हादसे में बाइक सवार लखनौरा निवासी गुरविंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई रिषीपाल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिषीपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 15 नवंबर को रोजाना की तरह गुरविंदर सिंह अपनी बाइक पर निजी कार्य से शहजादपुर गया था।
शाम लगभग सात बजे उन्हें गुरविंदर सिंह सादिकपुर मोड़ पर मिला और फिर वह दोनों अपनी-अपन बाइक पर घर की तरफ चल पड़े। गुरविंदर आगे चल रहा था और वह पीछे। जब गुरविंदर हडबीन गांव की तरफ मुड़ा तभी एक चालक ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राइवेट वाहन की मदद से जब गुरविंदर को अस्पताल लेकर गए तो डाॅक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद