{"_id":"68ffd05675871b27670037d5","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-ambala-news-c-36-1-sknl1017-152009-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 28 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ (शहजादपुर)। धनाना गांव के निकट रविवार रात कार की चपेट में आकर बाइक सवार अजय की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बुड़ाखेड़ा गांव निवासी अजय (27) की एक टांग कटकर दूर जाकर गिरी।
सोहन लाल (35) की टांग व बाजू में कई जगह फ्रेक्चर आ गए थे। खून से लथपथ हालत में दोनों को उपचार के लिए पुलिस की मदद से कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया था। जबकि सोहन लाल को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली। शहजादपुर थाने के जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतक अजय व सोहन लाल दोनों चचेरे भाई थे। दोनों अपनी बुआ के घर गए थे। वापस लौटते समय कार की टक्कर के बाद दोनों चोटिल हो गए थे। संवाद