{"_id":"6615c4657e54c27c7d0371c4","slug":"bhavip-gita-gopal-branch-performed-the-yagya-ambala-news-c-36-1-amb1003-121267-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाविप गीता गोपाल शाखा ने किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाविप गीता गोपाल शाखा ने किया यज्ञ
विज्ञापन
भाविप गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर ने यज्ञ कर मनाया हिंदू नववर्ष
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर में भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर ने नव संवत के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को हिंदू नववर्ष की जानकारी देना एवं संस्कृति को बचाए रखना रहा। यज्ञ के मुख्य यजमान शाखा अध्यक्ष सतीश चावला और उनकी पत्नी अनीता चावला रही। यज्ञ के बाद पंडित ने नव संवत्सर के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में नव संवत्सर अप्रैल माह में आरंभ होने का कारण प्रकृति में भी नजर आता है। प्रकृति में चारों ओर नई ऊर्जा का संचार होता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। इस साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत यानी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि नौ अप्रैल 2024 को है। मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।
इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। धरती के अपनी धूरी पर घूमने और धरती के सूर्य का एक चक्कर लगाने के बाद जब दूसरा चक्र प्रारंभ होता है, तभी हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। कार्यक्रम में शाखा सचिव अतुल मित्तल, वित्त सचिव अविनाश धीमान, महिला प्रमुख सविता वर्मा आदि उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष ने स्कूल प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता और अध्यापिकाओं का धन्यवाद किया।