फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat went to celebrate Shri Ram ... the incident made him emotional

श्रीराम को मनाने गए भरत... प्रसंग ने किया भावविभोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bharat went to celebrate Shri Ram ... the incident made him emotional
अंबाला सिटी के सेक्टर सात स्थित श्री महादेव नीलकंठ मंदिर में चल रहे सामूहिक रामायण पाठ में कथा सु - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सेक्टर सात स्थित श्री महादेव नीलकंठ मंदिर में चल रहे सामूहिक श्री 108 रामायण पाठ में मंगलवार को पंडित धमेंद्र गौड़ व पंडित त्रिलोचन शर्मा की ओर से विधिपूर्वक कथा व्यास का पूजन करवाया गया। संगीतमय गणेश वंदना प्रारंभ करते हुए श्री रामायण पाठ का शुभारंभ कर पंडित भगवती प्रसाद ने कहा कि भगवान से प्रेम करने वाले भरत श्रीराम की तलाश में वनों में गए। उनके साथ प्रजा के लोग, उनकी माताएं और शत्रुघ्न आदि निकल पड़े। वह यह सोचकर अयोध्या से निकले थे कि किसी भी तरह से श्रीराम को वापस लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

वह वनों में प्रस्थान करते हुए सबसे पहले प्रयागराज पहुंचे। जहां प्रयागराज वासियों ने भगवान श्रीराम के बारे में उन्हें विस्तारपूर्वक जानकारी दी। भगवान श्रीराम की तलाश में भरत अपने परिवारजन और प्रजा के साथ चित्रकूट की ओर चल पड़े। पंडित भगवती प्रसाद ने बताया कि चित्रकूट का भी बहुत बड़ा रहस्य है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के पश्चिमी दिशा को राम घाट के नाम से जाना जाता है। यह स्थान अपने आप में इतना अलौकिक है कि दर्शनार्थियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। राम घाट चित्रकूट के सबसे पवित्र स्थानों में एक है।
विज्ञापन

इसके बारे में पौराणिक कथा है। जिसमें लिखा गया है कि भगवान श्रीराम इसी स्थान पर स्नान किया करते थे। इसलिए यह घाट श्रद्धालुओं के लिए पवित्र माना जाता है। श्रीराम के चित्रकूट आगमन की जानकारी मिलने पर महर्षि गौतम की पुत्री गोदावरी नासिक से गुप्त रूप से भूमिगत मार्ग से होकर प्रकट हुई थी। जिस कारण इस गुफा को गुप्त गोदावरी का नाम मिला था। इसी प्रसंग के साथ मंगलवार की कथा को विराम दिया गया। कथा के समापन पर मंदिर में पहुंचे सभी भक्तों ने आरती में भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया।

सिटी के सेक्टर सात स्थित श्री महादेव नीलकंठ मंदिर में चल रहे सामूहिक रामायण पाठ में भाग लेते भक्त

सिटी के सेक्टर सात स्थित श्री महादेव नीलकंठ मंदिर में चल रहे सामूहिक रामायण पाठ में भाग लेते भक्त- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed