फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat Bandh on 27 September on the call of United Kisan Morcha, train and bus operations will be affected

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद, ट्रेन और बस संचालन रहेगा प्रभावित

Mon, 13 Sep 2021 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 12:59 AM IST
सार

27 सितंबर को भारत बंद के दौरान एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसे इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर किसी भी तरह की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। वहीं जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन रोकने की तैयारी है।

विज्ञापन
Bharat Bandh on 27 September on the call of United Kisan Morcha, train and bus operations will be affected
27 सितंबर को भारत बंद। - फोटो : फाइल

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद रहेगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन राजेवाल गुट की ओर से जालंधर में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ट्रेन और बस सेवा संचालन बंद कराया जाएगा। यह कहना है भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान मनदीप समरा व यूथ प्रधान अमरजोत सिंह जंडियाला का। इन्होंने बताया कि 27 सितंबर के भारत बंद को लेकर बैठक में रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को भारत बंद के दौरान एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसे इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर किसी भी तरह की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। वहीं जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन रोकने की तैयारी है। भारत बंद की वजह से दिल्ली और अमृतसर के बीच कई जगह पर आवाजाही ठप रहेगी। इससे अंबाला, लुधियाना, पानीपत, अमृतसर आदि शहरों में आवाजाही प्रभावित रहेगी। उन्होंने शहर के दुकानदारों व व्यापारियों से भी अपील की है कि कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के भारत बंद में सहयोग करें। बैठक में सलाहकार अमरजीत सिंह शेरगिल, सचिव अबिंदर सिंह संसारपुर, फौजी मोहन सिंह शेरगिल, अमरीक सिंह संसारपुर, बलकार सिंह धन्नोवाली, सोनू धन्नोवाली, नगिंदर सिंह धन्नोवाली, फौजी अमरीक सिंह संसारपुर, अजीत सिंह जीता, अमनदीप सिंह राय मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे के निर्देशों पर होगी कार्रवाई
भारत बंद को लेकर कौन सी ट्रेन प्रभावित होगी। इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड द्वारा दी जाएगी। अगर कोई बदलाव हुआ तो समय रहते इसकी जानकारी यात्रियों तक पहुंचा दी जाएगी। -हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक के आदेशों पर होगी कार्रवाई
अभी इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर ही भारत बंद को लेकर जानकारी मिली है। महाप्रबंधक कार्यालय की तरफ से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -अजीत सिंह, अड्डा अधीक्षक, छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed