फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Benefits of scattered opposition Congress: Hooda

बिखरे विपक्ष का लाभ कांग्रेस को : हुड्डा

Tue, 10 Jun 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Tue, 10 Jun 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
Benefits of scattered opposition Congress: Hooda
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास और स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा। विस चुनाव के बाद इनेलो का जनाधार जहां खत्म होगा, वहीं कांग्रेस प्रदेश में तीसरी बार सत्ता संभालेगी।
विज्ञापन


वे सोमवार को बलदेव नगर में एक टी-स्टॉल पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ चाय पीने के लिए रुके थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर सहित सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रो. बीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम के नजदीक माने जाने वाले कांग्रेस नेता हरीश सासन नहीं दिखे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस एक नया इतिहास बनाएगी और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस का तीसरी बार सत्ता में आना तय है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद इंडियन नेशनल लोकदल का रहा-सहा जनाधार भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन में दोनों दलों को एक-दूसरे पर विश्वास नहीं है। इस प्रकार बिखरे हुए विपक्ष का लाभ सीधे तौर पर कांग्रेस को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हरियाणा विधानसभा का चुनाव वर्तमान सरकार के विकास और स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए कार्य करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोआर्डिनेटर दलीप चावला बिट्टू, मेयर रमेश मल, राजन गुगलानी, टोनी चौधरी, दलजीत सिंह भाटिया, धर्मपाल कालिया, सुखविंदर सुक्खी, मनीष मल, नीरज शर्मा, सोनू राणा, लक्की सभरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed