फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Before the previous drought could even end, rain has once again drenched the paddy crop.

Ambala News: पिछला सूखा नहीं, बारिश ने फिर भिगो दिया धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Before the previous drought could even end, rain has once again drenched the paddy crop.
अंबाला छावनी ​स्थित मोहडा अनाज मंडी में बरसात में भीगता धान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मंडियों में रखा पिछला भीगा धान अभी पूरी तरह सूख भी नहीं पाया था कि वीरवार सुबह हुई बारिश ने किसानों की चिंताएं फिर बढ़ा दीं। छावनी की मोहड़ा अनाज मंडी में जहां किसान अपने खुले में पड़े धान को तिरपाल से ढककर बचाने की जद्दोजहद करते नजर आए, वहीं ग्रामीण इलाकों के खेतों में खड़ी फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर बिछ गई।
वीरवार सुबह अचानक शुरू हुई तेज बारिश के कारण मोहड़ा अनाज मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंडी में खुले आसमान केे नीचे पड़ा धान भीगने लगा। एक दिन पहले बुधवार को खिली तेज धूप को देखकर किसान अपनी नमी वाली फसल को सुखाने में व्यस्त थे, लेकिन अगले ही दिन बारिश होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। किसान जल्दबाजी में तिरपालें लेकर अपनी फसल को ढकते रहे। सुबह करीब 10 बजे बारिश रुक गई और दोपहर के समय धूप निकल आई, जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली और भीगे धान को फैलाकर दोबारा सुखाना शुरू किया।
विज्ञापन

--------
एक एकड़ में खड़ी फसल बिछी
मोहड़ा निवासी किसान अमरजीत सिंह ने बताया कि बारिश का सबसे ज्यादा असर खेतों में खड़ी फसल पर पड़ा है। बारिश और हवा के कारण उनके खेत में पानी भर गया और उनका एक एकड़ धान पूरी तरह बिछ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
खेत में खड़ी फसल बारिश में भीगी
मोहड़ा निवासी करतार सिंह ने बताया कि उनके पांच एकड़ खेत में धान की फसल लगी हुई है, जो वीरवार को बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है। इसमें से काफी हद तक फसल खराब होने की कगार पर है। चार दिन पहले हुई बारिश में भी फसल भीग गई थी।

अंबाला छावनी स्थित मोहडा अनाज मंडी में बरसात में भीगता धान। संवाद

अंबाला छावनी स्थित मोहडा अनाज मंडी में बरसात में भीगता धान। संवाद

अंबाला छावनी स्थित मोहडा अनाज मंडी में बरसात में भीगता धान। संवाद

अंबाला छावनी स्थित मोहडा अनाज मंडी में बरसात में भीगता धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed