Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Became an inspiration by sacrificing his life for the country

Ambala News: देश के लिए प्राण न्यौछावर कर बने प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Became an inspiration by sacrificing his life for the country
अपने सैन्य जीवन की कहानी बताते हुए पूर्व सैनिक निरमैल सिंह। संवाद
अंबाला सिटी। जिले के जनेतपुर और पंजोखरा गांव के जवानों में देश के लिए मर मिटने का जज्बा कायम है। जनेतपुर के रहने वाले बलिदानी मोहिंद्र सिंह ने 1962 के भारत चीन युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
विज्ञापन

पंजोखरा के बलिदानी स्वर्ण सिंह ने भी वर्ष 2008 में कश्मीर बार्डर पर डयूटी के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया। दोनों गांवों के युवाओं में फौज में भर्ती होने का जोश है। व्यवस्थाओं को देखें तो जनेतपुर गांव में युवाओं के लिए कोई मैदान नहीं है। मगर पंजोखरा में 400 मीटर का मैदान बना है। जहां युवा अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

स्कूल में बनाया शहीद स्मारक
1962 के भारत चीन युद्ध में 25 वर्ष की उम्र में ही बलिदान देने वाले मोहिंद्र सिंह के पुत्र भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता के नाम पर गांव के सरकारी स्कूल में ही स्मारक तो बनाया है। मगर यहां पर तैयारी करने के लिए युवाओं को मैदान की सुविधा नहीं है। इसलिए युवाओं को दूसरे गांव में तैयारी के लिए जाना पड़ता है। गांव में दो से तीन ही फौजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से उनके भाई चाचा का बेटा सतविंद्र सिंह भी सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत है। सेना की ओर से उनकी माता को प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को संदेश भी आता था। मगर डेढ़ वर्ष पहले उनकी माता का देहांत होने के बाद से वह भी बंद हो गए हैं।

सेवानिवृत सहित गांव में करीब 90 फौजी
कश्मीर बार्डर पर वर्ष 2008 में डयूटी के दौरान बलिदान हुए पंजोखरा निवास स्वर्ण सिंह के लिए गांव में कोई स्मारक नहीं बनाया गया है। गांव में सेवानिवृत सहित 90 से अधिक फौजी हैं। जो देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। बलिदानी स्वर्ण सिंह के रिश्तेदार पूर्व सैनिक निरमैल सिंह ने बताया कि गांव के युवाओं में तैयारी का जज्बा है। वे भी अपनी तरफ से कमेटी बनाकर युवाओं को प्रोत्साहित करते रहते हैं। गांव में बने मैदान में व्यवस्था भी ठीक करवाते रहते हैं। कई बार वे स्वर्ण सिंह के स्मारक की मांग उठा चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं कि है।

अपने सैन्य जीवन की कहानी बताते हुए पूर्व सैनिक निरमैल सिंह। संवाद

अपने सैन्य जीवन की कहानी बताते हुए पूर्व सैनिक निरमैल सिंह। संवाद

अपने सैन्य जीवन की कहानी बताते हुए पूर्व सैनिक निरमैल सिंह। संवाद

अपने सैन्य जीवन की कहानी बताते हुए पूर्व सैनिक निरमैल सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed