अंबाला। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 32 तक के इलाकों में अब शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत छावनी के हाईवे पुलों, दीवारों, खंभों और सामुदायिक केंद्रों पर आकर्षक कलाकृतियां और संदेश उकेरे जाएंगे।
नगर परिषद ने इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 17.31 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर को कलात्मक रूप देना है। इसमें भित्ति चित्र (मुरल पेंटिंग), भित्तिचित्र कला (ग्राफिटी) और सामाजिक संदेश शामिल होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि : इस कार्य के लिए इच्छुक एजेंसियां 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। तकनीकी बिड (पार्ट-I) उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएंगी। ठेकेदारों के लिए ईएमडी 14,000 रुपये और सोसाइटियों के लिए 7,000 रुपये निर्धारित की गई है। संवाद