फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Beat of the chaild

बच्चे को पीट रहे युवक को रोका तो आरोपी ने तलवार से किया हमला

Fri, 19 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Beat of the chaild
अंबाला सिटी। न्यू प्रताप नगर में मोहाली के गांव खेड़ी गुरना निवासी एक युवक ने अपने रिश्तेदार पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने गांव काकरु निवासी सतनाम सिंह की शिकायत पर सिमरनजीत निवासी खेड़ी गुरना, जिला मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि न्यू प्रताप नगर में उसकी बहन अमरिंद्र कौर रहती है। उसकी बहन अमरिंद्र के पास दो महीने से उसकी ननद का बेटा सिमरनजीत रह रहा था। सतनाम ने बताया कि वह अपनी बहन के घर गया तो देखा कि सिमरनजीत उसकी बहन के बेटे लवदीप की पिटाई कर रहा था। जब उसने रोका तो सिमरनजीत ने लवदीप की टांग पर तलवार मार दी, इस बीच जब उसने लवदीप को छुड़ाने का प्रयास किया तो सतनाम ने उस पर भी तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित सतनाम की शिकायत पर आरोपी सिमरनजीत के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed