फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bars increased revenue by 20 percent

Ambala News: मयखानों ने 20 फीसद बढ़ाया राजस्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bars increased revenue by 20 percent
अंबाला। आबकारी और कराधान विभाग की ओर से जिला में वर्ष 2023-24 के लिए जोन अनुसार शराब के ठेकों की ई-टेंडरिंग से नीलामी की। इस वर्ष के लिए जिला में इन ठेकों से विभाग को 143 करोड़ 97 लाख 14 हजार 525 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। जबकि इसके लिए रिजर्व प्राइस 129 करोड़ 77 लाख 65 हजार रुपये रखा था। इसमें सबसे महंगा जोन छावनी में लाल कुर्ती सब्जी मंडी जोन है। यह 10 कराेड़ रुपये से अधिक की धनरशि में बिका है। आबकारी और कराधान विभाग की डीईटीसी दीपा चौधरी ने बताया कि ठेकों की नीलामी से गत वर्ष की तुलना में 20 फीसद अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए 61 जोन के तहत 36 ग्रुपों में ई-टैंडरिंग की गई है। टेंडरिंग की प्रक्रिया के तहत मंगलवार सांय चार बजे तक सभी औपचारिकताएं पूरी करनी थी। जिसके बाद तमाम प्रक्रियाओं के बाद ठेकेदारों की अध्यक्षता में ई-टेंडरिंग के माध्यम से जोन अनुसार ठेकों की नीलामी की गई है।
विज्ञापन




अंबाला छावनी के यह हैं टाॅप तीन जोन

क्षेत्र- रिजर्व प्राइस- अलॉट हुआ

लाल कुर्ती सब्जी मंडी जोन- 9.80 करोड़ - 10.11 करोड़

रेलवे रोड कैपिटल चौक- 6.26 करोड़- 7. 22 करोड़

राय मार्किट जोन- 4.35 करोड़- 4. 77 करोड़
अंबाला शहर में यह हैं टॉप तीन जोन

जोए पैलेस अंबाला शहर जोन- 3.5 करोड़ - 3.41 करोड़

लक्ष्मी नगर अंबाला शहर जोन- 3.40 करोड़- 4.11 करोड़

रेलवे रोड अंबाला शहर जोन- 2. 14 करोड़- 2.77 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed