Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Bank employees roared against privatization, said the economy would be destroyed
{"_id":"61afb5894507b75d813eda4b","slug":"bank-employees-roared-against-privatization-said-the-economy-would-be-destroyed-ambala-news-knl92035090","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी, बोले अर्थव्यवस्था हो जाएगी तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी, बोले अर्थव्यवस्था हो जाएगी तबाह
अंबाला छावनी में बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंककर्मी
- फोटो : Ambala
Link Copied
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशभर में निजीकरण के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार शाम को करीब साढ़े 5.30 बजे छावनी में भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शन में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में बैंकों की सात यूनियनों ने भाग लिया। इससे पहले चार दिसंबर को भी यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर चंडीगढ़ में एक दिन का धरना-प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि सरकार द्वारा सरकारी बैंकों का निजीकरण किया गया तो देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान होगा। इस कारण देश में गरीबी बढ़ेगी और नौकरियों के अवसर समाप्त होंगे। भारत आर्थिक रूप से पिछड़ जाएगा। देश के लोग संवैधानिक संस्थाओं में आस्था व्यक्त नहीं कर पाएंगे। अगर सरकार ने इस फैसले को निरस्त नहीं किया तो देशभर के दस लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी 16 व 17 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। यदि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर आरके गुलाटी, पीसी चौहान, जीएस ओबराय, अनिल ग्रोवर, अनिल शर्मा, विनोद कश्यप, जितेंद्र मल्होत्रा, पंकज जैन, पंकज रोहिला, मनजोत सिंह, ओपी शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।