फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ban on The Kerala Story an attack on freedom of expression: Vij

द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Ban on The Kerala Story an attack on freedom of expression: Vij
अंबाला। फिल्म द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी को सच्चाई अच्छी नहीं लगती। वह सच्चाई को छिपाना चाहती हैं। फिल्म पर प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। वहीं फिल्म निदेशक को धमकियां मिलने के प्रश्न पर गृहमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग सच्चाई उजागर करने वाले होते हैं। उन्हें डराया या धमकाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश का क्या हाल किया, सभी को पता है
कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान दिया कि सरकार बनते ही जो वायदे किए हैं, वह पूरे किए जाएंगे। इस पर विज ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कह सकते हैं। पहले कई बार उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कही मगर कांग्रेस ने देश का क्या हाल किया, यह सभी को पता है। वहीं, प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रचार में इस तरह की बयानबाजी कोई हारा हुआ व्यक्ति ही करता है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने प्रचार के दौरान कहा था कि भाजपा को वोट दिया तो यह सब को लूट लेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल रखे अपना पक्ष
दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें जबरन फंसा रही है। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। केजरीवाल जांच होने दें और जांच टीम के समक्ष अपना पक्ष रखें। इसके बाद ही वह इस प्रकार की बात करें। वहीं दिल्ली में किसानों द्वारा बैरिकड तोड़ पहलवानों के समर्थन मामले में विज ने कहा कि इसका समाधान करने में सरकार लगी है और जल्दी इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed