फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Balbiro is teaching women to make cots and generations

Ambala News: बलबीरो महिलाओं को सिखा रहीं खाट और पीढ़ी बनाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Balbiro is teaching women to make cots and generations
अपने द्वारा बनाई पीढ़ी दिखाते हुए बलबीरो देवी। स्वयं

विज्ञापन



अंबाला। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर कई महिलाएं अपनी आजीविका चला रही हैंं। यह महिलाएं अपने और अपने परिवार का पालन पोषण भी कर रही हैं।
इनमें अंबाला शहर के नन्याैला गांव निवासी बुजुर्ग महिला बलबीरो देवी एक ऐसी मिसाल हैं। जो खाट बनाना, पीढ़ी बनाना, बुनाई और सिलाई के काम में माहिर होने के बाद भी मजदूरी करने को मजबूर थीं। इस बुजुर्ग महिला ने 12 रुपये से मजदूरी शुरू की और 250 रुपये तक मजदूरी का काम किया।
विज्ञापन

इसके बाद बलबीरो देवी हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने काम का हुनर दिखाया। अब बलबीरो युवाओं काे पीढ़ी बनाना, खाट बनाना और बुनाई का काम सिखा रही हैं। वह अब तक करीब 90 महिलाओं को काम सिखा चुकी हैं। बलबीरो देवी के तैयार किए खाट और पीढ़ी की सबसे ज्यादा मांग उत्तर प्रदेश में है। वहीं अंबाला के थोक व्रिकेता वीरो देवी से मंजे और पीढ़ी खरीदकर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। इसके अलावा यह सामान पंचकूला, कुरूक्षेत्र, चंडीगढ़ व अन्य जिलों में लगने वाले मेलों में भी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मम्मी और ताया से सीखा ये काम

बलबीरो देवी के अनुसार जब वह 13 साल की थी तब उनकी माता जूनी और ताऊजी जूना, खाट और पीढ़ी बनाने का काम करते थे। इन्हें देखकर बलबीरो के मन में काम करने की इच्छा जागी। इसके बाद उन्होंने मम्मी और ताया से मंजा, पीढ़ी बनाना सीखा। इसके साथ ही उन्हाेंने कपड़ों की सिलाई और दरी बनाना सीख लिया।




मजदूरी के मिलते थे 12 से 250 रुपये



बलबीरो देवी बताती हैं कि उनकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्होंने मजदूरी करनी शुरू कर दी। उस दौरान उन्हें 12 रुपये मजदूरी मिलती थी। इसके बाद धीरे धीरे समय बदला और मजदूरी 250 रुपये हो गई। तब तक भी वह मजदूरी करती रहीं। इसके बाद हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपकार ग्रुप से जुड़ने के बाद बीरो देवी की आर्थिक स्थिति बदल गई। इस ग्रुप में 13 महिलाएं हैं। अपने ग्रुप के अन्य ग्रुप की महिलाओं को भी काम सिखा दिया। बीरो देवी ने अपने पति को प्लास्टिक के सामान की दुकान खुलवा दी।

अपने द्वारा बनाई पीढ़ी दिखाते हुए बलबीरो देवी। स्वयं

अपने द्वारा बनाई पीढ़ी दिखाते हुए बलबीरो देवी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed