{"_id":"6161f2aa8ebc3ed3381fd442","slug":"badrinath-club-beat-arjuna-club-3-0-in-a-one-sided-match-ambala-news-knl86001510","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीनाथ क्लब ने एक तरफा मुकाबले में अर्जुना क्लब को 3- 0 से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्रीनाथ क्लब ने एक तरफा मुकाबले में अर्जुना क्लब को 3- 0 से दी मात
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट अर्जुना व बद्रीनाथ फुटबॉल क्लब के बीच रोमांचकारी मुकाबला खेला गया। सभी दर्शकों की निगाहें टीम के खिलाड़ियों पर टिकी रहीं। प्रतियोगिता में बद्रीनाथ क्लब ने एक तरफा मुकाबले में अर्जुना क्लब को 3-0 से मात देकर अर्जुना क्लब को हरा दिया। परिणामस्वरूप अर्जुना क्लब लीग से बाहर हो गया।
जीएमएन कॉलेज में शनिवार जिला फुटबॉल संघ की ओर से डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में अर्जुना व बद्रीनाथ फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। जिसके रेफरी जगदीप सिंह, विशाल सिंह, जंगबहादुर, कौशल शर्मा रहे। नेता जी सुभाष पार्क के चेयरमैन संजीव वालिया बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। मुकाबले में बद्रीनाथ क्लब की तरफ से 21वें मिनट में अमित और 28 मिनट में अंकित ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। बद्रीनाथ की तरफ से 52वें मिनट में अमित ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।
अर्जुना क्लब की तरफ से 64वें मिनट में जसप्रीत ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इस तरह बद्रीनाथ ने यह मैच 3 - 1 से जीत लिया। अर्जुना क्लब अपने तीनों मैच हार कर लीग से बाहर हो गई। इस लीग में 9 गोल खाकर सिर्फ 1 गोल किया है और प्वाइंट तालिका में सब से नीचे है। शनिवार को मंच पर सुनील बत्रा, इंद्रजीत वालिया, अरविंद कुमार, संजीव चौधरी, कुलबीर रावत, विश्वजीत फुटबॉल कोच और जिला फुटबॉल संघ से जुड़े लोग मौजूद रहे। रविवार को लीग का फाइनल मुकाबला अंबाला फुटबॉल क्लब और आर्यंस क्लब के मध्य दोपहर 3 बजे खेला जाएगा।