{"_id":"64481c1140a95fab7b0e240d","slug":"bad-street-lights-of-ambala-will-shine-again-ambala-news-c-36-1-sknl1002-1864-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिर जगमगाएंगी अंबाला की खराब स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिर जगमगाएंगी अंबाला की खराब स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम क्षेत्र में आने वाली खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द जगमगाने लगेंगी। इनकी रिपेयरिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया आखिरी दौर में पहुंच गई है। टेंडर खुलने के बाद अब आखिरी मोल भाव प्रक्रिया की जाएगी और अंत में सबसे कम बोली लगाने वाले को यह टेंडर दिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र में आने वाली करीब 17 हजार 549 स्ट्रीट लाइटें ठीक होंगी।
इस टेंडर प्रक्रिया की फाइल 22 मार्च को शुरू की गई थी। इसके बाद जब इस फाइल को खोला गया तो इसमें दो ठेकेदारों द्वारा आवेदन किए गए हैं। इसमें ईवी इंजीनियर और कमल इंजीनियर ने आवेदन किया था। एक ने 12 लाख 27 हजार तो दूसरे ने 12 लाख 75 हजार रुपये बोली लगाई है। इससे पहले यह टेंडर 10 लाख रुपये में दिया गया था। इस मुद्दे को लेकर बजट की बैठक में भी सवाल उठाए गए थे। पार्षदों ने आरोप लगाए थे कि उनके क्षेत्र की अधिकतर लाइटें खराब हैं। जिन्हें कई-कई शिकायतों के बाद भी ठीक नहीं किया जा रहा है। पुराने ठेकेदार का टेंडर एस्टेंड कर दिया गया था जो कार्य नहीं कर रहा है। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम ने इस प्रक्रिया को शुरू किया और स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग के लिए दोबारा से टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की।
नई लाइटें लगाने की अभी नहीं मिली मंजूरी
अभी नई लाइटें लगाने को लेकर कुछ भी खास नहीं है। यूएलबी की ओर से आए आदेश के अनुसार 2020 के बाद से कोई भी नई स्ट्रीट लाइट लगने के लिए नया टेंडर नहीं लगाया जाना था। खासकर वह क्षेत्र जो ग्राम पंचायत से नगर निगम में शामिल हुए हैं वहां पर स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा ऐसे कॉलोनी भी हैं जो विकसित हो रही हैं परंतु वहां स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। निगम द्वारा नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए अनुमति लेने को लेकर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। अभी मोल भाव की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी तो कम बोली वाले को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
- विवेक गिल, एसई, नगर निगम।