फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Baba Sawan has come, your flowers have bloomed in the flower garden

Ambala News: आया बाबा सावन तेरा फूल खिले हैं फुलवारी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Baba Sawan has come, your flowers have bloomed in the flower garden
सिमरन विहार ​स्थित जाहर वीर गोगा महाराज की माड़ी पर बाबा के भजनों का गुणगान करते गायक। स्वयं
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मील सिमरन विहार स्थित जाहर वीर गोगा महाराज की माड़ी पर बाबा का दरबार लगाया गया। इस दरबार में जाहरवीर महाराज की कथा सुनाई गई। इस दरबार में दूर-दूर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन का माथा टेका और आशीर्वाद लिया, इसके बाद रायपुर झेली मंडली के गायक झेली नाथ ने अपने साथियों के साथ जाहर वीर गोगा जी महाराज की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गोगा जी के भजन आया बाबा सावन तेरा फूल खिले हैं फुलवारी में... दमादम मस्त कलंदर अली था पहला नंबर...आया बागड़ वाले का मेला आदि भजनों का गुणगाण किया, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने कड़ी चावल, पूरी, छोले और हलवा का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सेवादार शशि कश्यप ने बताया यहां बाबा के दरबार में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला से परिवार के साथ आए सेवादार बहादुर सिंह बाबा की छड़ियों पर परांदा बांध कर मन्नत मांगी इसके बाद जाहरवीर गोगा जी महाराज को दूध, खीर और मीठे पकवान का भोग लगाया। इस अवसर पर बहादुर सिंह, भगत गुरनाम पंचकूला, अशोक कुमार, तिलक राज, लाली, विनोद, युवराज, हिमांशु, उदय, लव, सुषमा, सुनिता, बबली, सरिता व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

सिमरन विहार स्थित जाहर वीर गोगा महाराज की माड़ी पर बाबा के भजनों का गुणगान करते गायक। स्वयं

सिमरन विहार स्थित जाहर वीर गोगा महाराज की माड़ी पर बाबा के भजनों का गुणगान करते गायक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed