फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Awareness created for environmental education, Vedic mathematics and use of mother tongue

Ambala News: पर्यावरण शिक्षा, वैदिक गणित और मातृभाषा के प्रयोग के लिए किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Awareness created for environmental education, Vedic mathematics and use of mother tongue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आर्य कॉलेज में शिक्षा एवं संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस पर स्थापना समारोह का आयोजन शिक्षा एवं संस्कृति उत्थान न्यास हरियाणा प्रांत की प्रांत संयोजक डॉ. अनुपमा आर्य के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षा का भारतीयकरण करना, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास, पर्यावरण शिक्षा, वैदिक गणित और मातृभाषा में शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पाठ्यक्रम निर्माण और कार्यशालाओं के माध्यम से संपूर्ण राष्ट्र में जागृति लाना रहा।

यह कार्यक्रम सह संयोजिका डॉ. अनीता गोदारा एवं कॉलेज से शिक्षा केंद्र कार्यकर्ता एवं सदस्य ममता भटनागर की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संयोजिका डॉ. अनुपमा आर्य की ओर से न्यास की स्थापना, कार्यप्रणाली, उद्देश्य, विषय, आयाम, कार्य विभाग एवं अभियान और शिक्षा संस्कृति न्यास की उपलब्धियों के बारे में सबको अवगत करवाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन ममता भटनागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed