फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aviation Minister said- finish the work soon, flights have to start in August

Ambala News: उड्डयन मंत्री बोले- जल्द खत्म करें काम, अगस्त में शुरू करनी है उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Aviation Minister said- finish the work soon, flights have to start in August
फोटो- 17 से 19
विज्ञापन



मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सिविल एन्क्लेव स्थल का दौरा कर एक-एक सिविल कार्य का स्टेटस जाना



संवाद न्यूज एजेंस
अंबाला। सिविल एन्क्लेव के कार्य के लिए सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है। यही कारण है कि नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता का अंबाला में बुधवार को दूसरा दौरा हुआ। उन्होंने अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) के एक-एक सिविल कार्य का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन में हर हाल में सिविल कार्य पूरा करें, उन्हें अगस्त में ही यहां से उड़ान की प्रक्रिया शुरू करनी है। उन्होंने कहा कि बड़ी तेजी से अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) का निर्माण कार्य किया जा रहा है और हमारी मंशा है कि जल्द ही यहां से उड़ानें शुरू हों। अगस्त महीने से ही यहां से अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू होगी। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज भी साथ थे।
विज्ञापन


मंत्री 10 अगस्त को दोबारा से लेंगे जायजा

निर्माण स्थल का दौरान कर डॉ. कमल गुप्ता ने उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों से निर्माण कार्य की प्रगति जानी और उन्हें निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय बनाकर दिन-रात काम करवाकर सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) के कार्य को पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को वे दोबारा से यहां का जायजा लेंगे और यहां पर पानी, बिजली, सीवरेज व अन्य संबंधित सभी कार्य पूरे होने चाहिए। मंत्री डॉ गुप्ता ने एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ अंदर जाकर भी रनवे के साथ-साथ अन्य सभी बातों की जानकारी हासिल की थी, उनकी मंशा है कि जल्द ही यहां से जहाज उड़ान भरें। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने इस परियोजना के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर आर्मी से यह जमीन दिलवाई थी। आर्मी से जमीन लेना आसान बात नहीं हैं, यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी और उसके बाद जम्मू या अन्य के लिए यहां से उड़ान भरी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने शूटिंग खिलाड़ी सरबजोत सिंह व मनु भाकर द्वारा पेरिस ऑलम्पिक में ब्रान्ज मेडल जीतने पर प्रत्येक प्रदेशवासी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान शुरू होने से विकास में आएगी तेजी

इस मौके पर पूर्व गृह मंत्री व अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल हरियाणा में अंबाला छावनी में अनेकों विकास कार्य रूपी परियोजनाओं का तोहफा देने का काम किया है। इन परियोजनाओं में सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) परियोजना भी एक अहम तोहफा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में हवाई अड्डा होने से विकास में तेजी आती है। पूरे क्षेत्र का विकास होता हैं, रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed