फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto going to Trilokpur overturned, one dead, four injured

Ambala News: त्रिलोकपुर जा रहा ऑटो पलटा, एक की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Auto going to Trilokpur overturned, one dead, four injured
ऑटो पलटने पर घायल युवती को छावनी नागरिक अस्पताल में ले जाता हुआ व्य​क्ति: संवाद
अंबाला। पंजोखरा के निकट जटवाड़ में एक परिवार के सदस्यों से भरा ऑटो रविवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि परिवार के पांच सदस्य बसंत पंचमी पर छोटे त्रिलोकपुर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। अचानक बेसहारा गोवंश आने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में तोपखाना निवासी 60 वर्षीय प्रमोद कुमार की छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई। जबकि पत्नी नीना गुप्ता, बेटे हर्ष, श्वेता और विमला को चोटें आई है। हादसे में ऑटो चालक भूषण सहित तीन बाल-बाल बच गए। पंजोखरा थाने के अधीन आने वाली पटवी चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घायल बेटे हर्ष ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के ट्यूबवेल ऑपरेटर रिटायर्ड है। वह सभी माथा टेकने के लिए त्रिलोकपुर जा रहे थे। रास्ते में ही ऑटो पलटने पर आगे बैठे पिता प्रमोद कुमार के सिर में अंदरूनी चोट आई थी। देखते ही देखते वह बेसुध हो गए थे।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक प्रमोद कुमार का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में किसी ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।
सुरेश, चौकी इंचार्ज पटवी अंबाला।

ऑटो पलटने पर घायल युवती को छावनी नागरिक अस्पताल में ले जाता हुआ व्यक्ति: संवाद

ऑटो पलटने पर घायल युवती को छावनी नागरिक अस्पताल में ले जाता हुआ व्यक्ति: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed