फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto going to drop children to school was hit by car in Ambala

Ambala: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो को कार ने मारी टक्कर; तीन के सिर में लगी चोट, एक के पैर में फ्रैक्चर

Wed, 29 Nov 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Nov 2023 12:03 PM IST
सार

अंबाला में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। जिस हादसे में तीन बच्चों के सिर में चोट लगी तो एक बच्चे का पैर टूट गया। घायलों को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Auto going to drop children to school was hit by car in Ambala
हादसे में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ऑटो से 10 बच्चे अपने स्कूल जा रहे थे तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके कारण ऑटो पलट गया। इस हादसे में 10 बच्चे और ऑटो चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीएसएनएल दफ्तर के मोड़ के पास हुआ है। जिसमें तीन बच्चों के सिर में चोट लगी तो एक बच्चे का पैर टूट गया। घायलों को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


चालक से मिली जानकारी के अनुसार
सुबह आठ बजे कच्चा बाजार निवासी राजीव अपना ऑटो लेकर घर से चला था। उसने बताया कि ऑटो में कच्चा बाजार, बीसी बाजार व आसपास के क्षेत्रे से 10 बच्चों को बैठाया गया था। जिसमें एक बच्चा एयरफोर्स स्कूल में छोड़ना था तो बाकी नौ बच्चे केंद्रीय विद्यालय दो में छोड़ने थे। सुबह जैसी ही चालक ने ऑटो बीएसएनएल दफ्तर के पास मोड़ पर मोड़ा तभी सामने की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर रजिस्ट्रेशन की इस कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में बैठे चालक समेत सभी बच्चे घायल हो गया। जिसमें चार बच्चों के अधिक चोट आई। ऑटो पलटने के बाद आसपास मौजूद सेना के जवानों ने कुछ बच्चों को मिलिट्री अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद घायलों को छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टक्कर में ऑटो चालक भी घायल हो गया। वहीं ऑटो पलटने से पांचवीं कक्षा का कच्चा बाजार निवासी मधुर (10 वर्ष) , सातवीं का कनिश (12 वर्ष), दूसरी कक्षा की मानवी (8), सातवीं कक्षा का श्रीकांत (12 वर्ष) नागरिक अस्पताल में उपचार लेते दिखे। वहीं, अन्य बच्चों को उपचार के बाद परिजन साथ ले गए। इस टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed