{"_id":"692376fb77ef5956c200cfa7","slug":"auto-driver-beaten-up-taken-to-forest-cash-snatched-ambala-news-c-36-1-sknl1017-153603-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑटो चालक की पिटाई के बाद जंगल में ले जाकर छीनी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑटो चालक की पिटाई के बाद जंगल में ले जाकर छीनी नकदी
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के डीआरएम कार्यालय के निकट शनिवार दो बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक की पिटाई करने के बाद जंगल में लेकर नकदी छीन ली। शातिर आरोपियों ने ऑटो चालक के फोन से अपने नंबर पर 9 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन भी करवाई। धक्का देने के बाद हमलावर भाग गए।
पीड़ित ऑटो चालक सपेहड़ा गांव निवासी रवि मोहम्मद ने थाने में आकर अपनी आपबीती सुनाई। पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित रवि मोहम्मद ने बताया कि वह किराये का ऑटो चलाता है। 22 नवंबर की रात को वह रेलवे स्टेशन कैंट से सवारी लेकर रेलवे कॉलोनी छोड़ने के लिए गया था।
रेलवे अस्पताल के पास सवारी छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था तो रेलवे फाटक बंद होने की वजह से डीआरएम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर मोड पर पहुंचा तो एक युवक ने रुकने का इशारा किया। सवारी समझकर रोका तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी आैर उसे ऑटो से बाहर खींच लिया। इतने में एक अन्य बाइक सवार युवक आया। दोनों मिलकर उसे जबरन जंगल में ले गए, जहां उन्होंने 9 हजार रुपये की राशि ट्रांजेक्शन करवाई। उसके बाद पर्स से 6 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल भी छीन लिया।