फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Audience danced on Haryanvi folk dance, Punjabi culture fascinated

Ambala News: हरियाणवी लोकनृत्य पर झूमे दर्शक, पंजाबी संस्कृति ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Audience danced on Haryanvi folk dance, Punjabi culture fascinated
अंबाला। हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र के सौजन्य से प्राचार्य नंदलाल शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, सांझ अंबाला की ओर से संयुक्त रूप से सुभाष पार्क स्थित ओपन एयर थिएटर में आयोजित हरियाणवी और पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों से लेकर और युवा कलाकारों ने एक के बाद एक आकर्षक प्रस्तुति दी। बदले में लोगों ने भी दिल खोल कर तालियों से कलाकारों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योग फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र विज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय भसीन निदेशक हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संचालिका परियोजना निदेशक अंजली वधावन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सूचित किया कि प्राचार्य ट्रस्ट नंदलाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट अन्य संस्थाओं के सहयोग से अंबाला में पिछले कई वर्षों से लगातार सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ गुलशन राय ने स्वर्गीय प्राचार्य नंदलाल शर्मा के व्यक्तित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद की टीम ने हरियाणवी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से संबंधित लोक नृत्य एवं लोक संगीत की प्रस्तुतियों से आनंदित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नृत्य निदेशक बलजीत सिंह और उनकी टीम ने पंजाबी लोक संस्कृति से संबंधित भांगड़ा औरअन्य दमदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। विशेष रूप से उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों में बावन गज का घाघरा की प्रस्तुतियां और भांगड़ा अपने आप में नायाब रहा। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed