Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attractive discounts on jewellery purchases this festive season

Ambala News: त्योहारी सीजन में गहनों की खरीदारी पर आकर्षक छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Attractive discounts on jewellery purchases this festive season
अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : doda news
ग्राहकों को रिझाने के लिए सराफा कारोबारी रहे विशेष ऑफसर, बाजार में रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महंगाई के इस दौर में त्योहारी सीजन के मद्देनजर सराफा बाजार के ज्वैलर्स ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कमर कस ली है। खरीदारों को राहत देने और बाजार में रौनक बनाए रखने के लिए दुकानदारों द्वारा एक से बढ़कर एक छूट और विशेष ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। इन प्रयासों का सकारात्मक असर अब बाजार पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है, जिससे बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

स्वर्णकार सभा सराफा बाजार के प्रधान राकेश वर्मा ने बताया कि त्योहारों दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए विशेष रियायतें दी हैं। जो ग्राहक तुर्की, कुंदन या फिर राजकोट के आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन पसंद कर रहे हैं, उन डिजाइनों को तैयार करने में लगने वाली मजदूरी ग्राहकों से काफी कम ली जा रही है। यह कमी ग्राहकों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा रही है। इसके अलावा, हीरे की ज्वेलरी पर सीधे तौर पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। राकेश वर्मा ने यह भी बताया कि इस बार चांदी के दामों में भी राहत मिली है।
विज्ञापन



पुरानी दुकान के विशेष ऑफर्स
सराफा बाजार के ज्वैलर्स शीश पाल भोला ने जानकारी दी कि उनकी यह दुकान करीब 80 साल पुरानी है। इस पुरानी विरासत के चलते उनके साथ पीढ़ियों से पुराने और भरोसेमंद ग्राहक जुड़े हुए हैं। ये ग्राहक हर खास मौके पर खरीदारी के लिए उनकी दुकान पर ही आते हैं। इस त्योहारी सीजन में शीश पाल भोला अपने ग्राहकों को बाजार भाव से काफी कम सोने की दर पर आभूषण उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही, न्यूनतम मेकिंग शुल्क पर भी आभूषण दिए जा रहे हैं। शीश पाल भोला की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग बढ़-चढ़कर सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। इन विशेष छूटों और कम दरों के कारण खरीदारों की संख्या में वृद्धि हुई है।

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : doda news

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : doda news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed