फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attention Contaminated water can make you sick, samples of three camper plants failed

सावधान ! दूषित पानी कर सकता है बीमार, तीन कैंपर प्लांट के नमूने आए फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attention  Contaminated water can make you sick, samples of three camper plants failed
अंबाला। स्वच्छ व शुद्ध जल का वादा करने वाले तीन वाटर कैंपर संचालक धड़ल्ले से दूषित पानी छावनी के विभिन्न इलाकों में बेचते आ रहे थे, इससे सभी बेखबर थे। इसका खुलासा सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा 24 अगस्त को की गई छापामारी में लिए गए सैंपलों की वीरवार को आई रिपोर्ट के बाद हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद वाटर कैंपर संचालकों को सप्लाई बंद करने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही दोबारा स्टोरेज प्लांट सहित वाटर कैंपरों के पानी के सैंपल लिए। दूसरी रिपोर्ट पर अब स्वास्थ्य विभाग की नजर टिकी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही शिकंजा सका जाएगा।
विज्ञापन

सैंपल लेने वाली टीम में एमपीएचडब्ल्यू सुशील कुमार, सुलिंद्र कुमार, गुरचरण और हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, तरसेम व अन्य मौजूद रहे। जिन्होंने केशव ट्रेडर्स हरि नगर, विंद्र ट्रेडर्स कच्चा बाजार व राजबीर ट्रेडर्स के दोबारा सैंपल लिए। इसके अलावा पास के ही एक दूसरे वाटर संचालक कुमार ट्रेडर्स के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

बता दें कि 24 अगस्त को सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। उनके साथ नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम सहित सीआईडी मौजूद थी। उस समय केशव ट्रेडर्स के सैंपल लेने के अलावा 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। वह घरेलू पानी की सप्लाई का कमर्शियल इस्तेमाल कर रहा था। इसके अलावा विंद्र ट्रेडर्स कच्चा बाजार पर नगर निगम ने घर के अंदर कमर्शियल गतिविधि करने पर चालान काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 प्लांटों से रोजाना 12 हजार से ज्यादा कैंपर होते हैं सप्लाई
जिले की बात करें तो करीब 45 छोटे-बड़े प्लांट हैं। इनसे रोजाना 12 हजार से ज्यादा वाटर कैंपर सप्लाई होते हैं। औसतन एक कैंपर से 5-7 लोग पानी पीते हैं। एक प्लांट से 200 से 250 वाटर कैंपर रोजाना बिक्री के लिए निकलते हैं।

सीएम फ्लाइंग की छापामारी में तीन वाटर कैंपर प्लांट संचालकों के सैंपल लिए थे। उनके सैंपल की रिपोर्ट फेल हो गई है। दोबारा से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही तीनों की वाटर कैंपर की सप्लाई पर रोक लगा दी है।
-सुशील, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed