फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attention Amritsar and Delhi: Gold and cash worth Rs 50 lakh seized from train

अमृतसर और दिल्ली के ध्यानार्थ : ट्रेन से पकड़ा 50 लाख का सोना और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Attention Amritsar and Delhi: Gold and cash worth Rs 50 lakh seized from train
अंबाला। शताब्दी ट्रेन में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये मूल्य का 650 ग्राम सोना जब्त किया। इसके अलावा ट्रेन से साढे सात लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई। इस मामले में तीन व्यक्ति भी पकड़े गए हैं, जिन्हें अब नई दिल्ली आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया है। ये तीनों व्यक्ति अमृतसर के सुनार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब से जाने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे कि पैसों का आदान-प्रदान न हो सके। इसी कड़ी में रविवार को आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में सोना और नकदी लेकर कुछ लोग सफर कर रहे हैं। मामला की गंभीरता को देखते हुए अंबाला रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी ने तुरंत टीम का गठन किया।
विज्ञापन

इसमें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी जावेद खान सहित उप निरीक्षक सुमन, दिनेश और निर्मल सहित अन्य स्टाफ को तैनात किया गया। ट्रेन सुबह 4.55 बजे अमृतसर स्टेशन से चली और यहीं से ही सोना और नकदी लेकर तीन व्यक्ति सवार हुए। ट्रेन सुबह लगभग 8:30 बजे जैसे ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची तो टीम के सभी सदस्य ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद टीम को अलग-अलग कोच में जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम जब जांच करते हुए कोच संख्या सी-4 में पहुंची और यहां सीट नंबर 72 पर बैठे यात्री से पूछताछ की गई तो वो घबरा गया। जब उसके थैले की जांच की गई तो इसके अंदर से तीन अलग-अलग पैकेट बरामद हुए। इनमें सोना रखा था। जब यात्री से बिल मांगा गया तो वो इसे नहीं दिखा पाया। इसके बाद यात्री सहित सोने के तीनों पैकेटों को कब्जे में ले लिया गया। इसी प्रकार दूसरी टीम ने कोच संख्या सी-4 में जांच की और सीट नंबर 75 पर बैठे यात्री की जांच की तो उससे चार लाख रुपये जब्त किए।

वर्जन
दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। आज सूचना मिली थी कि ट्रेन में सोने और नगदी जा रही है। इसके बाद वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त ने टीम का गठन किया। टीम ने चलती ट्रेन में सामान सहित तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया है जोकि आगामी कार्रवाई के लिए अब नई दिल्ली आरपीएफ के सुपुर्द कर दिए हैं।
-जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed