फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempts to resolve pending cases in court through mediation

Ambala News: अदालत में लंबित मामलों काे मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Attempts to resolve pending cases in court through mediation
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जान जागरूकता अभियान मेडिएशन फॉर थे नेशन की शुरुआत की गई है। यह अभियान भारत के न्यायिक तंत्र पर बढ़ते बोझ को काम करने और जनता को त्वरित, सरल, सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थता (मेडिएशन) के महत्व को रेखांकित करता है। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों को मध्यस्थता केंद्र द्वारा सुलझाने के प्रयास किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 90 दिन तक उचित लंबित मुकदमों को समझौता केंद्र अंबाला में भेजा जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद मामले, दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा मामले सेवा मामले आपराधिक मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, विभाग वसूली मामले, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि मामले, अन्य उपयुक्त सिविल मामले, अदालतों द्वारा भेजे जाएंगे। जिन लोगों के मुकदमे विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं। वे संबंधित अदालत द्वारा अपने मुकदमे समझौता केंद्र अंबाला में भिजवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed